Doordrishti News Logo

टीटीई ने सोने की अंगूठी व पायजेब यात्री को लौटाई

जोधपुर,टीटीई ने सोने की अंगूठी व पायजेब यात्री को लौटाई। शादी में शरीक होने के लिए इंदौर से भीलवाड़ा आई महिला का ट्रेन में भूला बैग जोधपुर में लौटाकर टीटीई ने ईमानदारी का परिचय दिया है। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ताहिरा बानो व शाहिद नूर गुरुवार को ट्रेन 14802,इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस के कोच बी-6 में इंदौर से भीलवाड़ा की यात्रा कर रहे थे। वह भीलवाड़ा स्टेशन आने पर उतर गए लेकिन एक बैग सीट पर ही भूल गए। ट्रेन में अजमेर से टिकट चेकिंग करने चढ़े जोधपुर मंडल के टीटीई बनवारी लाल गुर्जर को यह बैग मिला।

यह भी पढ़ें – फैक्ट्री श्रमिक की बिगड़ी तबीयत, मौत

बैग में सोने की एक अंगूठी,चांदी की पायजेब और चार नई ड्रेस थी। टीटीई ने अंगूठी के बिल पर अंकित सुनार के मोबाइल पर संपर्क साधा जिससे बैग के मालिक का पता चल गया। टीटीई ने उचित पुष्टि के बाद बैग जोधपुर में उनके परिचित सरफराज अहमद के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान लॉबी सीटीआई शंकर लाल गौड़ व टीटीई मुकेश कन्नौजिया भी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026