लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रेल से
- 4 ट्रिप चलेगी
- गर्मी की छुट्टियों में राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रेल से। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 5 अप्रेल से चार ट्रिप के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन जयपुर-जोधपुर- जालोर मार्ग से होकर संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 5 अप्रेल से 26 अप्रेल तक (4 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार को सुबह 5.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी तथा यहां से निर्धारित ठहराव के बाद 5.50 बजे प्रस्थान कर शाम 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
डीआरएम का जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का नाइट निरीक्षण
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 6 अप्रेल से 27 अप्रेल तक (4 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात्रि 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 9.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और यहां से 9.50 बजे आगे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह विशेष ट्रेन किच्छा, बहेड़ी,इज्जतनगर,बरेली सिटी, बरेली जंक्शन,बदायूं,उझानी,सोरों शूकर,कासगंज,हाथरस सिटी,मथुरा कैंट,मथुरा जंक्शन,भरतपुर, दौसा, जयपुर,फुलेरा,नावा सिटी,कुचामन सिटी,मकराना,डेगाना,मेड़ता रोड, गोटन,जोधपुर,लूनी,समदड़ी, मोकलसर,जालौर,मोदरान,मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा,धनेरा,भीलड़ी,पाटन,महेसाना, विरमगाम,सुरेंद्र नगर एवं वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे,जिनमें 1 सेकंड एसी,2 थर्ड एसी,11 स्लीपर श्रेणी तथा 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

