शिकागो के शहीदों को याद कर मनाया मजदूर दिवस

  • जोधपुर में गूंजे इंकलाब के नारे
  • 50 ऑटो के साथ निकली मजदूर रैली
  • 4 लेबर कोड का विरोध
  • रेलवे इन्स्टीट्यूट से निकला जुलूस -तात् साहब को दी श्रद्धांजलि
  • 8 घंटे काम के अधिकार की गूंज -मजदूर दिवस पर जोधपुर में विशाल रैली
  • निजीकरण पर सरकार को घेरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिकागो के शहीदों को याद कर मनाया मजदूर दिवस। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रेलवे इन्स्टीट्यूट से विशाल रैली निकली। संयुक्त श्रमिक संगठन अध्यक्ष कॉ.गोपी किशन और संयोजक मनोज कुमार परिहार ने झंडारोहण किया। हाथों में लाल झंडे और बैनर लिए मजदूरों ने इंकलाब जिंदाबाद,शिकागो के शहीद अमर रहें के नारे लगाए।

रैली की खास बात
50 से ज्यादा ऑटो रैली में सबसे आगे चल रहे थे। जुलूस रेलवे स्टेशन चौराहे,रणछोड़ मंदिर, चांदसा तकिया मार्केट,सोजती गेट, राजीव गांधी सर्किल होते हुए मजदूर मैदान पहुंचा और सभा में बदला।

IIT जोधपुर मनाएगा मरुधरा प्रतिबद्धता दिवस

सभा में उठे मुद्दे
8 घंटे काम का हक:-
1886 में शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को याद किया गया। उन्हीं के संघर्ष से 8 घंटे काम का अधिकार मिला।

4 लेबर कोड का विरोध
गोपी किशन बोले सरकार ने मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड बदले,हम इसका विरोध करते हैं। दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा मजदूर हड़ताल पर हैं।

निजीकरण पर हमला
इंटक नेता मंडल दत्त जोशी ने कहा हर विभाग निजी हाथों में देकर सरकार मजदूरों का भविष्य अंधेरे में धकेल रही है। मोदी सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है।

महंगाई-बेरोजगारी
पूर्व विधायक मनीषा पंवार बोलीं गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया। मुकेश सक्सेना ने कहा बेरोजगारी से युवा भटक रहे हैं।

श्रद्धांजलि
कॉ.राधाकृष्ण बोहरा ‘तात् साहब’ के स्मारक और मजदूर कार्यालयों को रोशनी से सजाया गया। सैकड़ों मजदूरों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके रास्ते पर चलने का प्रण लिया। सभा का संचालन नदीम खान ने किया। रैली में अशोक सिंह मेड़तिया,राजेंद्र सिंह सोलंकी, फिरोज खान,ऑटो रिक्शा एकता यूनियन सहित सैकड़ों मजदूर नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।