रामदेवरा स्टेशन को मिलेगी नई पहचान: 18.84 करोड़ से हो रहा कायाकल्प

  • 12 मीटर FOB का गर्डर लॉन्च
  • आस्था और सुविधा का संगम बनेगा रामदेवरा
  • भादवा मेले से पहले पूरा होगा पुनर्विकास
  • लिफ्ट-एस्केलेटर लगेंगे
  • बाबा के धाम का बदलेगा स्वरूप
  • जुलाई 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामदेवरा स्टेशन को मिलेगी नई पहचान: 18.84 करोड़ से होरहा कायाकल्प। लोकदेवता बाबा रामदेवजी की समाधि स्थल से जुड़े रामदेवरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। 18.84 करोड़ रुपये की लागत से इसे आधुनिक बनाया जा रहा है। बुधवार को 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम सफल रहा।

क्यों है खास
भादवा मेले में यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा रामदेवजी के इस धाम पर अभी 2 प्लेटफॉर्म और सीमित सुविधाएं हैं। भीड़ के आगे ये नाकाफी हैं। अब अमृत भारत स्टेशन योजना में इसे अपग्रेड किया जा रहा है।

शिकागो के शहीदों को याद कर मनाया मजदूर दिवस

क्या-क्या बदलेगा
ADRM करनी राम ने बताया कि नए स्टेशन भवन के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं:-
1.विस्तृत वेटिंग हॉल,रिटायरिंग रूम,फूड प्लाजा

2.लिफ्ट,एस्केलेटर,ब्रेल साइनेज दिव्यांगजन के लिए खास

3.फ्री वाई-फाई,उन्नत एनाउंसमेंट सिस्टम

4.आधुनिक शौचालय,बेहतर पार्किंग

5.सौंदर्यीकरण में स्थानीय संस्कृति और बाबा की आस्था की झलक

FOB से होगा फायदा
12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म के बीच आवाजाही आसान करेगा। भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।

टारगेट
रेलवे जुलाई 2026 तक काम पूरा करना चाहता है ताकि आगामी भादवा मेले से पहले श्रद्धालुओं को नई सुविधाएं मिल जाएं। पुनर्विकास के बाद रामदेवरा स्टेशन सिर्फ रेलवे स्टेशन नहीं,आस्था,सुविधा और आधुनिकता का संगम बनेगा।