Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर फिलहाल एक बाइक को जब्त किया गया है। सभी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि बाइक चोरी के एक प्रकरण में पुलिस की टीम ने लूणी के फींच निवासी सुनील पुत्र भगाराम विश्नोई, जोलियाली झंवर निवासी प्रकाश पुत्र गंगाराम विश्रोई, राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी राकेश पुत्र घेवराराम विश्रोई एवं गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी खुशाल पुत्र राजवीर प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर अभी एक बाइक बरामद हुई है। घटना में मीयों की मस्जिद निवासी अब्दूल सत्तार पुत्र अब्दूल सलीम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। उसकी बाइक 29 मई को 20 सैक्टर से चोरी हुई। वह कमठा मजदूरी करता है। मजदूरी से लौटने पर बाइक चोरी का पता लगा था।

ये भी पढ़े – रोजाना के झगड़े से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026