Doordrishti News Logo

संविधान को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर,नेहरू युवा केंद्र,जोधपुर द्वारा राजकीय महिला आईटीआई के सहयोग से संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान को जानो प्रश्नोत्तरी का आयोजन इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अजयवर्धन आचार्य,पीआईबी के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा एवं आईटीआई के अधीक्षक एमएस गहलोत की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में डॉ.आचार्य ने युवाओं को संविधान का रक्षक बनने का आह्वान किया। आशीष वर्मा ने संविधान में निहित अधिकार एवं कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें- लिफ्ट कैनाल का तीसरा चरण आरंभ

अधीक्षक एमएस गहलोत ने युवाओं को बहुआयामी कैरियर एवं सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,इसके अंतर्गत छात्राओं ने संविधान पर भाषण भी दिए। इस अवसर पर शपथ भी ली गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई के शिक्षक,छात्राएं व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: