Doordrishti News Logo

गर्म चासनी की कड़ाई में गिरने से कंदोई की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्म चासनी की कड़ाई में गिरने से कंदोई की मौत। शहर के पाल रोड स्थित एक मिठाई की दुकान में कंदोई गर्म चासनी में गिर गया। झुलसी हालत में उसे एमजीएच में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके चचेरे भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

जबरन वसूली और सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में सह-अभियुक्त को जमानत

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि सोलंकियां तला बालेसर शेरगढ़ निवासी बाबूराम पुत्र तेजाराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई 47 वर्षीय सोलंकियां तला बालेसर निवासी पेमाराम पुत्र अम्माराम यहां पाल रोड स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करता था।

वह 13 अगस्त को चक्कर आने पर गर्म चासनी कड़ाई में गिर गया। इससे वह झुलस गया और उसे एमजीएच में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। अग्रिम जांच की जा रही है।