Doordrishti News Logo

कृषि कार्य के दौरान करंट से दो युवकों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषि कार्य के दौरान करंट से दो युवकों की मौत। देचू उपखंड क्षेत्र के भोजाकौर गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना ट्यूबवेल पर लॉरिंग मशीन से काम करते समय हुई।

पुलिस ने बताया कि नेपाल प्रजापत (19) और मलूराम प्रजापत (23) ट्यूबवेल पर लॉरिंग मशीन के साथ काम कर रहे थे। लॉरिंग मशीन को ऊपर उठाते समय उसकी पिन निकल गई। इसके कारण मशीन ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई और उसमें करंट फैल गया।

करंट लगने से नेपाल और मलू राम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत देचू उप जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पीलवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Related posts:

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026