Doordrishti News Logo

शादी के बाद कुछ दिन रुकी और दुल्हन फरार,शादी करवाने वालों पर 3.85 लाख ऐंठने का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज),शादी के बाद कुछ दिन रुकी और दुल्हन फरार,शादी करवाने वालों पर 3.85 लाख ऐंठने का आरोप। शहर के लूणी क्षेत्र में एक युवक की शादी के बाद उसकी पत्नी तीन चार दिन बाद फरार हो गई। काफी दिनों तक वह नहीं लौटी। उसके शादी कराने वाले लोगों से संपर्क किया तो टालमटोल जवाब मिलता रहा। उससे शादी के नाम पर 3.85 लाख रुपए और आभूषण ऐंठ लिए गए। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे पर अब कुछ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दी है। फरार दुल्हन का भी पता लगाया जा रहा है।

लूणी पुलिस थाने में विजेंद्र नाम के युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शादी नहीं होने पर उसके ही समाज के कुछ लोगों पप्पू भारती,अमर भारती, भंवरी देवी और राकेश आदि ने मिलकर उसकी शादी बाद में एक युवती से कराई थी। शादी अप्रेल माह में कराई गई। मगर उसकी पत्नी शादी के तीन चार दिन बाद ही फरार हो गई।

यह भी पढ़िए – केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का शनिवार को जोधपुर आएंगे

उसने शादी खर्च के नाम पर और बिचौलियों को तकरीबन 3.85 लाख रुपए दिए थे। उसकी पत्नी फरार होने पर उनसे संपर्क किया तो वे टालमटोल जवाब देने लगे। उसकी पत्नी अब वापिस नहीं लौटी है। इस पर उसने कोर्ट में इस्तगासे के द्वारा नामजद लोगों पर धोखाधड़ी पूर्वक रकम ऐेंठने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क करें

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026