Doordrishti News Logo

जोधपुर: ट्रेक्टर चालक ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर,मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ट्रेक्टर चालक ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर,मौत। शहर के निकट केरू चौपड़ रिंग रोड पर एक ट्रेक्टर चालक ने पैदल राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल राहगीर को अस्पताल लाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तरफ से ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: ब्यावर जिले के मसूदा स्थित श्यामगढ़ हाल केरू निवासी रणजीत पुत्र देवीलाल भाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 25 वर्षीय राहुल अपने किसी काम से केरू चौपड़ रिंग रोड से निकल रहा था। तब एक ट्रेक्टर के चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जोधपुर: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत

उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रेक्टर का चालक भाग गया,जिसकी तलाश की जा रही है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed