जोधपुर: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत। शहर के निकट करवड़ स्थित नेतड़ा गांव की सरहद में जेसीबी की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस बारे में उसके पिता की तरफ से जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया।
जोधपुर: दो परिवाद के सुनवाई पर फैसला, दो निजी बीमा कंपनियों पर लगाया हर्जाना
करवड़ पुलिस ने बताया कि रूपसर नेतड़ा निवासी भंवरसिंह पुत्र मदन सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह सरहद नेतड़ा से निकल रहा था। तब एक जेसीबी के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र को अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जेसीबी को जब्त किया। नंबर के आधार पर चालक की तलाश जारी है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

