Doordrishti News Logo

जोधपुर: विभिन्न स्थानों से छह गाड़ियां चोरी दो वाहन चोर पकड़े

  • गाड़ी बरामद

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विभिन्न स्थानों से छह गाड़ियां चोरी दो वाहन चोर पकड़े। कमिश्ररेट में वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से पांच बाइक और एक स्कूटी को चुराया। संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कराए गए। विवेक विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है,जिनसे गाड़ी जब्त की गई है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर माता का थान निवासी शिवराज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर डिगाड़ी स्कूल आया था। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गई। दूसरी तरफ करवड़ पुलिस के अनुसार मूलत: मुजप्फरनगर बिहार हाल देसूरिया विश्रोईयान गौड़ कॉलोनी में रहने वाले उदयकुमार सिंह पुत्र जगदीश सिंह की बाइक गांव में ही एक किराणा दुकान के पास से चोरी हो गई। जबकि नया नगर भदवासिया निवासी संदीप पुत्र सुखसंपत राज अपनी स्कूटी लेकर पावटा सी रोड पर आया था। जहां से उसकी स्कूटी चोरी हो गई। उसने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी।

जोधपुर: हत्या आरोपी डंपर चालक का कोर्ट में सरेंडर

आडा बाजार खांडा फलसा निवासी सूरजमल पुत्र किशन चौहान की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। इधर विवेक विहार पुलिस ने बताया कि जगदीश पुत्र नरसिंयाराम विश्रोई की बाइक थाना क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इधर एयरपोर्ट स्थित सरदार क्लब जवाहर कॉलोनी का रहने वाला विष्णु पुत्र मोहनलाल परमार अपनी बाइक लेकर सरदारपुरा बी रोड पर राजस्थान ग्रामीण बैंध प्रधान कार्यालय पर आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। इस बारे में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी।

दो वाहन चोर पकड़े 
विवेव विहार पुलिस ने दो दिन पहले थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक के संबंध में दो वाहन चोरों तनावड़ा निवासी मुन्ना पुत्र रूघाराम मेघवाल एवं केलावा करवड़ हाल तनावड़ा निवासी ओमाराम उर्फ शैतानराम पुत्र सुखराम को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की गाड़ी को जब्त किया गया है। अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026