जोधपुर: महिला एवं बाल विकास की समीक्षा बैठक आयोजित

  • मुख्य योजनाओं की प्रगति व समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: महिला एवं बाल विकास की समीक्षा बैठक आयोजित। महिला एवं बाल विकास विभाग,राजस्थान सरकार के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।

शासन सचिव ने बैठक की शुरुआत महिला अधिकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा से की। उन्होंने मुख्यमंत्री नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिमाह ऋण आवेदन एवं ऋण स्वीकृति सुनिश्चित करने पर बल दिया।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मासिक गतिविधियाँ आयोजित कर नियत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त,समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर माह समय पर मानदेय प्रदान करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लंबित प्रकरणों की संख्या कम करने,पोषण ट्रैकर पर समय पर एवं सटीक प्रविष्टियाँ करने तथा सभी योजनाओं में आवंटित बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जोधपुर की फैशन डिजाइनर डॉ शालिनी चयनित

बैठक में विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे जिनमें उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग समदर सिंह भाटी, उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई,संरक्षण अधिकारी सुनीता बेनीवाल,बाल विकास परियोजना अधिकारी मण्डोर भागीरथ चौधरी,धवा से लीला सोलंकी,केरू से भगवान सिंह, जोधपुर शहर से सुनन्दा सैनी,जेंडर विशेषज्ञ कानाराम सहित महिला अधिकारिता विभाग के सुपरवाइज़र व समेकित बाल विकास सेवा योजना के पर्यवेक्षक शामिल थे।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025