Doordrishti News Logo

जोधपुर: मादक पदार्थ डोडा पोस्त और शराब बरामद

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मादक पदार्थ डोडा पोस्त और शराब बरामद। शहर की बासनी पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ एक युवक को पकड़ा। उसके पास से 80 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि थाना क्षेत्र में गश्त के समय रात को एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। उसके पास तलाशी लिए जाने पर 80 ग्राम डोडा पोस्त मिला।

जोधपुर: कबाड़ की दुकान से दो बालश्रमिक कराए मुक्त

इस पर लूणी के फींच स्थित मेरियानाडा निवासी रूपाराम पुत्र ओमाराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। दूसरी तरफ भगत की कोठी थाने के हैड कांस्टेबल नैनाराम ने कुड़ी भगतासनी निवासी राणाराम पुत्र गोपाराम भाट को अवैध शराब के साथ पकड़ा।

Related posts: