Doordrishti News Logo

जोधपुर: नैक्सा एवरग्रीन पर एक और केस दर्ज

  • दंपत्ति से 12 लाख ऐंठे
  • निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों का फ्रॉड
  • गत दिनों ईडी ने भी दी थी रेड

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: नैक्सा एवरग्रीन पर एक और केस दर्ज।लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों का फ्रॉड करने वाली कंपनी नैक्सा एवरग्रीन पर एक और केस दर्ज हुआ है। महामंदिर के एक दंपत्ति की तरफ से 12 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है। इस कंपनी के कुछ लोगों को करवड़ पुलिस कुछ दिन पहले सीकर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर भी लेकर आई थी।

जोधपुर कमिश्ररेट के कई थानों में कंपनी के खिलाफ लोगों से ठगी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। यह भी ज्ञात रहे कि गत दिनों ईडी की टीम ने भी कंपनी के एक कार्यालय पर रेड दी थी। महामंदिर पुलिस ने बताया कि नैक्सा एवरग्रीन कंपनी के एजेंटों एवं संचालकों के खिलाफ सुल्ताननगर बीजेएस कॉलोनी निवासी मोहनसिंह और उनकी पत्नी लेहरूकंवर की तरफ से 12 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

कंपनी के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, नरपत सिंह और गजेंद्र सिंह के खिलाफ यह रिपोर्ट दी गई है। इन लोगों ने झांसे में लेकर कंपनी में निवेश के नाम पर प्रति सप्ताह दोगुना लाभ का लालच दिया था। जिस पर दंपत्ति की तरफ से कंपनी में 12 लाख का निवेश किया गया था।

जोधपुर: मादक पदार्थ डोडा पोस्त और शराब बरामद

गौरतलब है कि कंपनी के खिलाफ पूरे प्रदेश भर से सौ से डेढ़ सौ मुकदमे दर्ज हो रखे हैं। अकेले जोधपुर कमिश्ररेट में बीस से ज्यादा प्रकरण सामने आ चुके हैं। निवेश के नाम पर पुलिस कर्मी तक ठगे जा चुके हैं। जिला पूर्व की करवड़ पुलिस ने गत दिनों सीकर जेल से पांच लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल के बाद जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026