जोधपुर: विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 11 विभूतियों का होगा सम्मान

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 11 विभूतियों का होगा सम्मान। विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राजस्थान के लोक कलाकारों को उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए मरुधरा लोक कला संगीत और सेवा संस्थान द्वारा पिछले साल शुरू किए गए सम्मान की शृंखला में इस बार राजस्थान की लोक कला संगीत को प्रोत्साहित करने और अपनी कला के माध्यम से पूरे देश और दुनिया में राजस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए मरुधरा गौरव से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे जबकि विधायक देवेंद्र जोशी और अतुल भंसाली विशिष्ट अतिथि होंगे। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ.स्वाति शर्मा ने बताया कि राजस्थानी लोक कला और संस्कृति के साथ-साथ लुफ्त होती कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित संस्थान द्वारा पिछले साल विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 11 हस्तियों को सम्मानित किया गया था और उसी कड़ी में इस बार भी कार्यकारिणी की बैठक में 11 प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

जोधपुर: रेलवे का योगाभ्यास रेलवे स्टेडियम पर 21 को

शुक्रवार को एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में नारायण सिंह माणकलाव,मोइनुद्दीन खान, अनवर खान,शीन काफ़ निजाम राजस्थानी लोक गायिका इला अरुण,टेलिविजन स्टार शैलेश लोढ़ा, कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा,घूमर विशेषज्ञ सीमा राठौड़, शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ राजेंद्र वैष्णव, बसंत काबरा और केसी मालू का सम्मान होगा।

Related posts:

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

September 5, 2026

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

September 5, 2026