घर से 9 लाख के आभूषण और 3.32 लाख की नगदी चोरी
परिवार नागौर गया था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से 9 लाख के आभूषण और 3.32 लाख की नगदी चोरी। शहर के दिलीप नगर लाल सागर क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर की दो अलमारियों से 3.32 लाख की नगदी के साथ 9 लाख के आभूषण चोरी कर गए।
चोरी की वारदात 23-24 सितंबर की रात को होना प्रतीत हुआ है। 23 को पड़ौसी ने घर का कुंडी सही सलामत पाया था। मंडोर थाने में घटना को लेकर केस दर्ज कराया गया है।
मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि पुनीत नगर मंडोर हाल लाल सागर दिलीप नगर में रहने वाली मनफूल पत्नी बजरंगलाल ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित 22 सितंबर को नागौर गई थी। 25 की रात आठ बजे वापिस लौटी तब घर की फाटक सही सलामत मिली।
अंदर जाने पर मुख्य द्वारा ताला टूट नजर आया। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर की एक अलमारी से 82 हजार और दूसरी से 2.50 लाख की नगदी के साथ साढ़े पांच तोला सोना जिनमें चेन,नेकलेस,लोंग जोड़ी, माला,दो अंगुठियों के अलावा चांदी के दो सौ ग्राम आइटम जिनमें तीन पायल जोड़ी, दस सिक्कें, दो गाय आदि चोरी कर ले गए।
होमगार्ड भर्ती में फर्जीवाड़ा पकड़ा
पड़ौसी से जानकारी मिली कि 23 सितंबर की रात तक तो वहां ताला कूंटा लगा हुआ था।
इधर घटना की जानकारी पर मंडोर पुलिस ने मौका मुआयना किया। आस पास लगे सीसीटीवी फुुटेज से अब चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

