Doordrishti News Logo

ट्राफिक कांस्टेबल सूने घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

सुबह ड्यूटी पर गया,शाम को आने लगा पता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्राफिक कांस्टेबल सूने घर से 15 लाख के जेवरात चोरी।शहर के बासनी सांगरिया स्थित न्यू गणेश नगर में किराए पर रहने वाले ट्राफिक कांस्टेबल के घर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से 15 लाख के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। जेवरात तकरीबन 11.5 तोला बताए गए है। कुछ नगदी भी साथ ले गए। बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई है।

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि बासनी सांगरिया स्थित न्यू गणेश नगर में रहने वाला रामेश्वर लाल पुत्र बनवारी लाल ट्राफिक पुलिस में कांस्टेबल पद पर लगा हुआ है। वह शुक्रवार को सुबह अपनी ड्यूटी पर चला गया। पत्नी व बहन भी अन्य काम से उसके साथ ही निकले थे। इस बीच घर सूना था। शाम छह बजे ड्यूटी से फ्री होकर घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा।

एक और आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग सहित दस गिरफ्तार

अज्ञात चोरों ने सारा सामान बिखेर कर वहां से 11.5 तोला सोने के आभूषण के साथ 700 रूपए की नगदी चुरा ले गए। बासनी पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसी आउटर की केबल चोरी 
दूसरी तरफ लोहियों की पोल पुंगलपाडा हाल सीएचबी 12/188 किराए पर रहने वाले राजेश सोनी पुत्र मानचंद सोनी ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी कि उसका एक घर 11/405 में भी है। जहां से अज्ञात चोर एसी की केबल आदि चोरी कर ले गए।