Doordrishti News Logo

एक और आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग सहित दस गिरफ्तार

  • विक्की फाइटर हत्याकांड
  • वारदात में प्रयुक्त वाहन और पिस्टल बरामदगी के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सहित दस गिरफ्तार। शहर के 12वीं रोड चौराहे के पास जानलेवा हमले में विक्की फाइटर की मौत के प्रकरण में अब एक और आरोपी पृथ्वीपुरा रसाला रोड हाल पंचोलिया नाडी निवासी कुनाल पंडित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रकरण में अब तक नाबालिग सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में चल रहे है।

पुलिस ने पहले 8 आरोपियों अजय घारू,विशाल पंडित, विश्वास तेजी उर्फ चिक्कू,मोहित चांवरिया,मनीष बोयत, साहिल राठी,प्रिंस घारू और हर्षित तंवर को गिरफ्तार किया था। इन्हें पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। 28 जून रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वापस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

बाइक स्लीप होने से घायल की अस्पताल में मौत

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल, धारदार हथियार और उन वाहनों को भी जब्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिन पर सवार होकर आरोपी हमला करने के बाद फरार हुए थे।

उल्लेखनीय है कि 12वीं रोड पर गुरुवार रात हुए हमले में विक्की फाइटर के सिर और सन्नी हंस की पीठ में गोली लगी थी। दोनों पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान गत शनिवार को विक्की फाइटर की मौत हो गई थी।