Doordrishti News Logo

जोधपुर, उच्च न्यायालय द्वारा डीबी सिविल अवमानना याचिक के अन्तर्गत पारित निर्देशों की पालना में जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सांगरिया फांटा से मुख्य सालावास रोड तक सड़क में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। मुख्य प्रवर्तन निरीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सांगरिया फांटा से मुख्य सालावास रोड का मौका निरीक्षण किया गया। अतिक्रमियों द्वारा साईन बोर्ड, टेबलें कुर्सीयां, चाय के केबिन, मशीनें, टेबलें, काउण्टर, टायर पंचर के औजारों, डेकोर समान, स्टोक स्टेण्ड़, सब्जी के ठेले, लोहे का स्टैण्ड़, ग्लास, नाश्ते के ठेले, सेनेट्री पाईप, लोहे के चौखटे व दरवाजें आदि से सड़क सीमा एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण किये हुए थे। उक्त अतिक्रमणों को हटाकर सड़क सीमा एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उपायुक्त उत्तर कंचन राठौड़ के निर्देशानुसार ग्राम करवड़ का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान ग्राम करवड़ में बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाए तथा बिना प्राधिकरण की सक्षम स्वीकृति के खसरा संख्या 425, 425/1, 425/2 में लगभग 50 बीघा भूमि पर अवैध आवासीय कॉलोनी व अवैध चारदीवारी निर्माण कार्य, खसरा संख्या 426/1 में अवैध आवासीय कॉलोनी काटते हुए 200 फीट सड़क में अनाधिकृत निर्माण तथा संवित धाम के पीछे ग्राम दईजर के खसरा संख्या में लगभग 22 बीघा भूमि पर अवैध आवासीय कॉलोनी काट निर्माण कार्य प्रगतिरत पाया गया।
मौका निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न अवैध कॉलोनियों में चल रहे अवैध निर्माणों को बंद करवाते हुए सख्त हिदायत दी गई कि जेडीए की स्वीकृति के बिना किसी प्रकार की अवैध कॉलोनी अथवा अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य नहीं करें अन्यथा नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, महेन्द्र भार्गव, करनाराम जाट मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026