Doordrishti News Logo

मुंबई की युवती से सामूहिक रेप दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी पकंज माथुर ने बताया कि 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र्र से जोधपुर पहुंची 31 वर्षीय युवती के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले का सोमवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस की टीम ने रामदेवरा जिला जैसलमेर निवासी लालसिंह रॉवर उर्फ लक्की पुत्र पप्पूसिंह राजपूत और रामदेवरा निवासी गजेन्द्रसिंह उर्फ गज्जू पुत्र नंवरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसने 24 घण्टे के भीतर ही प्रकरण में वांछित दोनों आरोपीयों को तकनीकी विश्लेषण व आसूचना सकलन करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण पीडि़ता ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश कर बताया कि उसके फेसबुक पर मित्र के द्वारा उसे घुमाने को झांसा देकर जोधपुर बुलाया। फिर फेसबुक मित्र व उसके अन्य मित्र द्वारा शहर के अलग-अलग होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की टीम ने तकनीकी विशलेषण करते हुए मुल्जिमानों की तलाश शुरू की। इसके लिए ओसिया, फलौदी, पोकरण व रामदेवरा में भिन्न-भिन्न स्थानों पर तलाश की गई। जिस पर दोनों को दस्तयाब किया गया। पूछताछ के बाद दोनों ने जुर्म स्वीकार किया जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026