वेतन विसंगतियों को लेकर जेल कर्मियों ने मनाया ब्लैक फ्राइडे
काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
जोधपुर,वेतन विसंगतियों को लेकर राज्य की सभी 100 से अधिक जेलों पर (सेंट्रल जेल,महिला जेल,जिला और उप कारागृह) पर 3000 से अधिक महिला व पुरुष कार्मिकों ने आज ब्लैक फ्राइडे मनाया। भुजाओं पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जाहिर किया। जोधपुर केंद्रीय कारागाह में भी जेल कार्मिकों ने अपना विरोध जाहिर किया है।
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत कार दुर्घटना में घायल
जेल कार्मिकों का कहना हैं कि 2017 में सरकार और जेल विभाग के अधिकारियों के बीच हुए वेतन विसंगति के समझौते की पालना आज तक नहीं होने के कारण बहुसंख्यक जेल कर्मिकों को लंबे समय से(1998) से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए राज्य की समस्त जेलों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक दिवस का सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांध कर ब्लैक डे मनाया गया है।
मैस बहिष्कार की चेतावनी
सरकार और विभाग के उच्च अधिकारी कोई ठोस उपाय अमल में नहीं लाते हैं तो 15 दिन बाद विभाग अध्यक्ष को सूचित कर अनिश्चित कालीन समय के लिए ड्यूटी करते हुए सम्पूर्ण राजस्थान में जेलों पर मैस का संपूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

