Doordrishti News Logo

बाइक स्लीप होने से घायल की अस्पताल में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), बाइक स्लीप होने से घायल की अस्पताल में मौत।शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र किशोरबाग में बाइक स्लीप होने से एक युवक घायल हो गया। उसकी अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला

मंडोर पुलिस ने बताया कि पीपाड़शहर के नानण स्थित काबरों की पोल पास रहने वाले सुमेरसिंह पुत्र लादूराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार सुदर्शन कॉलोनी बाइपास पीपाडशहर निवासी पातीराम पुत्र गुमानराम जाट बाइक लेकर किशोर बाग एरिया से 21 जून को निकल रहा था। तब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।

Related posts: