अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला
- ब्लाइंड मर्डर
- सिर पर चोट के निशान -हत्या का केस दर्ज
- 24 को निकला था मसूरिया क्षेत्र से
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला।पाली जिले के रोहिट एरिया में रहने वाला एक युवक अपने रिश्तेदार की मृत्यु पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया। वह 24 जून को जोधपुर आया था। उसी दिन रात को अन्य रिश्तेदार मसूरिया में मिलकर लौट गया। मगर वह अपने घर नहीं पहुंचा। 26 जून की सुबह पुलिस को इंद्रोका गांव रोड पर उसका शव मिला। उसके सिर में चोट का निशान पाया गया।
पहचान के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। अब उसके छोटे भाई की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस उसके आने जाने के रूट का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है। ब्लाइंड मर्डर के आशंका में जांच की जा रही है।
सनातन गृहस्थी में मित्र बनकर सहयोग करती है पत्नी: स्वामी विमर्शानंद गिरि
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत दासानिया बावरियों का बास निवासी 28 साल का गोविंद पुत्र भीमाराम बावरी 24 जून को अपने एक रिश्तेदार के मृत्यु के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने केरू आया था। जहां से वह बाद में निकल गया और फिर अपने एक अन्य रिश्तेदार पप्पूराम से मिलने मसूरिया की तरफ गया था। मगर फिर वह वहां से भी निकल गया।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि 26 जून को सूचना मिली कि इंद्रोका गांव रोड पर किनारे एक शव पड़ा है। इस पर बाद में पड़ताल कर उसकी पहचान गोविंद बावरी के रूप में की गई। वह इंद्रोका कैसे और कब पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पता लगा कि उसके सिर में चोट का निशान है।
शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके छोटे भाई ओम प्रकाश ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दी है। रिश्तेदारों से पूछताछ में पता लगा कि वह अपनी मर्जी से निकला था,मगर वह इंद्रोका कैसे पहुंच गया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग से निकलने वाले सीसीटीवी फुटेज से पुलिस पता लगाने में जुटी है।
