indradev-pleased-on-the-first-monday-of-sawan-the-city-was-drenched-in-rain-for-half-an-hour

सावन के पहले सोमवार पर इंद्रदेव प्रसन्न,शहर आधा घंटा भीगा बारिश में

जोधपुर, दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश मेें सक्रिय है। मारवाड़ में इन दिनों मानसून की बारिश अच्छी हो रही है। एक तरफ किसान प्रसन्नचित हैं तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी और उमस की मार झेल चुके शहरवासी भी सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

आज सावन के पहले सोमवार पर दोपहर बाद अचानक आई काली घटाओं में शहर आधे घंटे तक भीगता रहा। बारिश से घरों में परनाले शुरू हो गए तो सडक़ों पर भी पानी बहने लगा। मौसम सुहावना होने और सावन का प्रथम सोमवार रहने से पर्यटन स्थलों पर भी काफी भीड़ उमड़ गई।
शहर के कायलाना,कमदकंडी, अरना झरना और मंडोर उद्यान में लोगों की रेलमपेल बढ़ गई। दोपहर में शहर में 20 मिलीमीटर पानी बरसा। शहर में अब तक सौ मिमी. तक बारिश हो चुकी है। पिछले पांच छह दिनों से शहर और ग्रामीण एरिया में बारिश का दौर चला आ रहा है।

जोधपुर के अलावा पाली, जालोर- सिरोही, जैसमलेर बाड़मेर में भी बारिश का दौर बना हुआ है। हालांकि मौमस विभाग ने मानसूनी ट्रंफ हिमालय की तराई में खिसकने से अब बारिश का दौर थमने की संभावना व्यक्त की है। मगर देखा जाए तो प्रदेश में पहले ही चरण में काफी बारिश होने से खेत खलिहानों में भी पानी भर गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews