Doordrishti News Logo
  • अनंत चतुदर्शी पर्व हर्षोल्लाष से मनाया
  • गणपति उत्सव सम्पन्न

जोधपुर, शहर में रविवार को अनंत चतुदर्शी के साथ गणेश महोत्सव सम्पन्न हो गया। सुबह से ही रिमझिम बारिश के बीच घर घर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कोविड के चलते प्राचीन जलाशयों पर पुलिस का पहरा रहा और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगी हुई है। आज भगवान गणपति का इंद्र ने भी सुबह से ही जलाभिषेक कर मानो उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

भगवान गणेश का विसर्जन

जोधपुर में गतवर्षों की तरह सार्वजनिक जलाशयों पर प्रतिमा के विसर्जन पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में लोगों ने घरों में व मंदिरों में गणपति विसर्जित किए। घरों के बाहर पानी की टंकी, कुंड, टब और गमलों में गणपति का विसर्जन किया गया। गुलाबसागर,उम्मेदसागर,पदमसर, कायलाना, तूरजी का झालरा आदि जलाशयों पर पुलिस का पहरा रहा। कल शाम से ही पुलिस की सख्ती जलाशयों पर देखने को मिली। हर बार जहां गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकालते हुए लोग इन जलाशयों तक विसर्जन के लिए पहुंचते थे। पिछले 2-3 वर्ष से जलाशयों पर प्रतिमा विसर्जन पर रोक है। कोरोना के चलते पिछली बार यह आयोजन नहीं हुआ। इस बार भी आयोजन पर रोक के साथ सार्वजनिक जलाशयों पर मूर्ति विसर्जन पर पूरी तरह रोक थी।

घरों में देखने को मिला उत्साह

उत्साह के साथ लोगो ने घर के बाहर ही विसर्जन किया। हालांकि यह नजारा पहली बार देखने को मिला। लोगों ने बड़ी मूर्ति के लिए बड़ी टंकी का उपयोग किया तो किसी ने घर के बाहर कुंड बनाकर गणपति का विसर्जन किया। कोई गमले में विसर्जित करता नजर आया तो कोई टब में पानी डाल गणपति के जय कारों के साथ विसर्जन करता दिखा।

कईयों ने रखा अनंत का व्रत

रविवार को अतंत चतुर्दशी पर आज विसर्जन के साथ ही लोगों ने व्रत रखा और अनंत सूत्र भी बांधे। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की मान्यता के चलते लोगों ने विष्णु पूजन भी किया।

ये भी पढें – कम दबाव के सिस्टम से सूर्य नगरी में सुबह से रिमझिम वर्षा शुरू

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed