Doordrishti News Logo

10 हजार के इनामी को घेराबंदी कर पकड़ा

  • पुलिस से बचने के लिए तिंवरी के धोरों में भागा
  • दो साल से चल रही थी तलाश
  • दो वांटेड चढ़े डीएसटी के हत्थे
  • दूसरा मधुबन में पकड़ा गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),10 हजार के इनामी को घेराबंदी कर पकड़ा। कमिश्ररेट की जिला पूर्व की डीएसटी ने दो साल से फरार चल रहे एक वांटेड को ओसियां तिंवरी के धोरों से पकड़ा। वह पुलिस से बचने के लिए धोरों की तरफ भाग गया।

आरोपी दस हजार का इनामी है। इनामी भगत सिंह उर्फ भगवान सिंह को जिला पूर्व की डीएसटी ने तिंवरी के धोरों से गिरफ्तार किया। आरोपी उदयमंदिर थाने में वर्ष 2024 में दर्ज जमीन पर कब्जा करने के मामले में वांछित था। पुलिस को उसकी तलाश थी।

तिंवरी में तलाश एवं निगरानी 
सूचना मिलने पर टीम ने तिंवरी में निगरानी शुरू की। आरोपी के सामने आते ही पुलिस ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह धोरों की तरफ भाग निकला। टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया और डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर हुई।

प्लांट की साझेदारी में एक करोड़ रुपए हड़पने का आरोप

सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई 
डीएसटी (पूर्व) प्रभारी एएसआई खेतसिंह को जानकारी मिली थी कि इंद्रोका निवासी भगतसिंह उर्फ भगवान सिंह तिंवरी पहुंचा है। टीम ने इलाके में निगरानी रखी। कुछ समय बाद आरोपी किसी व्यक्ति से मिलने पहुंचा। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया और धोरों में घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी के खिलाफ जमीन विवाद और मारपीट सहित कई से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। सूरसागर थाने में दर्ज मारपीट के दो मामलों में भी उसकी गिरफ्तारी शेष है। इसके अलावा उदय मंदिर और अन्य थानों में दर्ज मामलों को लेकर भी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जमीन कब्जाने का वांटेड दो साल से फरार 10 हजार का इनामी भी गिरफ्तार 
जमीन पर कब्जा करने के मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी लोकपाल सिंह उर्फ बंटी को डीएसटी (पूर्व) ने मधुबन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जमीन विवाद और बस जलाने सहित पांच प्रकरण दर्ज हैं।

मंगलवार रात उसके मधुबन क्षेत्र में आने की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ के तेना निवासी लोकपाल सिंह उर्फ बंटी सर्किट हाउस के पास जमीन पर कब्जा करने के मामले में उदयमंदिर थाने में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Related posts: