गोल्ड खरीदने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
कारोबारी को हुआ संदेह -बैंक ट्रांजेक्शन और आरटीजीएस को लेकर विवाद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोल्ड खरीदने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी का आरोप। शहर में गोल्ड खरीदने के नाम पर करीब 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। एचवीसी गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हरीश व्यास ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें विकास कंडारा और लक्की तेजी को नामजद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई श्रवण कुमार बिश्नोई कर रहे हैं।
10 हजार के इनामी को घेराबंदी कर पकड़ा
एएसआई श्रवण कुमार बिश्नोई ने बताया कि परिवादी हरीश व्यास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक फर्म सुखराम नगर में स्थित है। आरोप है कि गोल्ड खरीदने के समय भुगतान और बैंक ट्रांजेक्शन को लेकर विवाद हुआ। परिवादी ने करीब 27.03 लाख रुपए की राशि का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि संबंधित पक्ष ने रकम का पूरा हिसाब नहीं दिया।
बैंक खाते में राशि कम आने और आरटीजीएस ट्रांजेक्शन को लेकर भी शिकायत की गई है। 6 अक्टूबर 2026 को हुई बातचीत और लेन-देन के बाद उसे भुगतान में गड़बड़ी का पता चला। शिकायत में बैंक ट्रांजेक्शन,आरटीजीएस और गोल्ड खरीदने से जुड़े लेन-देन का ब्यौरा दिया गया है। पुलिस अब बैंक खातों,ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है।
