Doordrishti News Logo

ऐश्वर्या कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ

  • नव प्रवेषित विद्यार्थियों के लिए इण्डक्शन कार्यक्रम
  • विभिन्न गतिविधियों से कराया रूबरू

जोधपुर,ऐश्वर्या कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ। ऐश्वर्या कॉलेज में अकादमिक सत्र 2023-24 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों हेतु नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम गुरुवार को कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें संकायों के नव प्रवेशित विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे।कॉलेज के चैयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़, प्राचार्य डॉ.ऋषि नेपालिया, विज्ञान संकाय,कम्प्यूटर विज्ञान संकाय,वाणिज्य संकाय,प्रबन्ध संकाय,कला संकाय एवं विधि संकाय के विभागाध्यक्षों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से पावर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से रूबरू करवाते हुए पिछले वर्षों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में किये गये उल्लेखनीय प्रदर्शन एवं उनकी व महाविद्यालय की उपलब्धियों को विद्यार्थियों से साझा किया गया। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ.ऋषि नेपालिया ने कहा कि महाविद्यालय नित नये आयाम स्थापित कर रहा है इसका ही एक परिणाम यह है कि कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से 2(एफ)12(बी) की मान्यता प्राप्त है जिसके द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ यूजीसी द्वारा प्रदत्त रिसर्च कार्य करने का मौका मिलेगा जिससे निकट भविष्य में उनके लिए अपार संभावनाएं उभरेंगी। उन्होने कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्षो में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने का संदर्भ देते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत अघ्ययन एवं प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

इसे भी पढ़िए- आईटीआई में गेस्ट फेकल्टी के लिए आवेदन 21 तक

इस अवसर पर चैयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तम गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतिभाओं को उभारने हेतु अनुकूल एवं उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास ही कॉलेज का ध्येय है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष यहां के विद्यार्थियों का चयन कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनीयों में होता रहा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण की राह में किसी भी चरण में कमजोर नही हो इसके लिए शिक्षकों की टीम लगातार अथक प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज पश्चिमी राजस्थान का संभवतः पहला कॉलेज है जो कि हाइब्रिड मोड पर कॉलेज के विद्यार्थियों को ऑनलाईन एवं ऑफलाइन दोनो ही माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। ऑनलाइन मोबाइल लर्निंग ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को यूनिट वाईस लैक्चर एवं ई-नोट्स भी उपलब्ध करवाये जा रहे है।

रोजगार हेतु ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेन्ट प्रदान करने हेतु ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंन्ट सेल स्थापित किया गया है जिसके द्वारा समय-समय पर प्रोफेशनल ट्रेनरों को बुलाकर ट्रेनिंग एवं कम्पनीयों का बुलाकर इन्टरव्यू करवाये जाते हैं जिससे विद्यार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर की कम्पनीयों में अच्छे पद पर रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न कम्पनी के अनुसार तैयार करने हेतु प्रतिवर्ष इन्फोसिस के ट्रेनर द्वारा प्रोफेसनल ट्रेनिंग भी करवाई जाती है।

एनसीसी एवं एनएसएस से जुड़ने का आह्वान
महाविद्यालय में कार्यरत एनसीसी अधिकारी डॉ राजेश चौधरी ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध 3 राज गर्ल्स बटालियन एवं 4 राज एयर स्क्वार्डन एनसीसी के सम्बन्ध में बताते हुए कॉलेज के केडैट्स द्वारा विभिन्न शिविरों एवं प्रतियोगिताओं में किये गये प्रदर्शन के बारे में विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ सोयल खान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कॉलेज के स्वयंसेवकों द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक कार्यां जैसे रक्तदान, अन्नदान, वृक्षारोपण आदि की चर्चा की कॉलेज की स्काउट एण्ड गाइड के रोवर लीडर चेतन प्रकाश ने जानकारी दी कि महाविद्यालय के विद्यार्थी जयेश्वर प्रजापत को उत्कर्ष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ऑनलाइन लर्निग एप की जानकारी दी
विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों से साथ साथ महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन एप के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही शिक्षा के बारे में बताया तथा इस एप को इन्सटॉल एवं उपयोग करने की जानकारी तथा इसके विभिन्न विकल्पों को विस्तार से समझाया।

प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी जानकारी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष बसंत कल्ला ने पावरपॉइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों बताया कि मात्र तीन विद्यार्थियों से शुरू हुए कॉलेज में वर्तमान में विभिन्न संकायों एवं विभागों में 3000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। समय-समय पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे शैक्षणिक भ्रमण,एक्सपर्ट लैक्चर,कार्यशालाएं, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा अध्यापन के साथ होने वाले रिसर्च कार्य से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026