Jodhpur collector gaurav agarwal 2025

जोधपुर: सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश तुरंत पालन करें

जोधपुर(डीडीन्यूज),सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण परामर्श।वर्तमान हालात के मद्देनजर जिला कलक्टर ने एडवाइजरी जारी की है। देश की सुरक्षा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल द्वारा सभी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे चौकन्ने और सतर्क रहें। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

जिला कलेक्टर ने एडवाइजरी जारी करते हुए समस्त जोधपुर वासियों से अपील की है कि आज जिस प्रकार का अलर्ट जारी हुआ है उसे देखते हुए सभी बाजार बंद रखें सभी लोग अपने अपने घरों में रहें। किसी भी प्रकार का सामाजिक आयोजन नहीं करें जिसमें भीड़ एकत्रित होती है।

उन्होंने कहा कि इस एडवाइजरी की पूर्णतः पालन करे ताकि किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने में आसानी रहे। जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सरकार के निर्देशानुसार पूरी तैयारी है। हमारी रेस्क्यू सर्विसेज फॉर ब्रिगेड,सिविल डिफेंस,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,मेडिकल सहित सभी प्रकार के सेवाएं मुस्तैद हैं।

अलर्ट

  • संभावित हवाई हमला।
  • साइरन बजाया जाएगा।
  • सभी को अंदर जाने को कहा गया है और सड़कें साफ कर दी गई हैं।

एयर रेड/इनकमिंग प्रोजेक्टाइल रिस्पॉन्स(हवाई हमले की स्थिति में रिस्पॉन्स )

नागरिकों को दिन और रात,किसी भी समय संभावित एयर रेड/ इनकमिंग प्रोजेक्टाइल परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रशासन द्वारा सायरन बजाने एवं सूचित करने पर पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे एवं क्लीयरेंस की सूचना आने तक वहीं रहें।

राजस्थान : सात सीमावर्ती जिलों की सभी बैंक शाखाएं 10-11 मई को अवकाश पर खुली रहेंगी

ब्लैकआउट के नियम

प्रशासन द्वारा सूचित करने पर पूर्ण ब्लैक आउट की पालना सुनिश्चित करें। साथ ही वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सूर्यास्त के उपरांत कम से कम एवं अति आवश्यक परिस्थिति में ही घर से बाहर निकले।

कृपया घरों,कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की सभी रोशनियाँ बुझा दें या उन्हें ढक दें ताकि कोई भी प्रकाश बाहर न जाए। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक कदम है।

जनसंचार के माध्यम से जागरूकता

आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेशों,सार्वजनिक उद्घोषणों और अन्य संचार माध्यमों के द्वारा समय-समय पर आवश्यक सूचना दी जाएगी। कृपया इन संदेशों को गंभीरता से लें और दूसरों तक भी पहुँचाएं।

आपरेशन सिंदूर : भारत का दुष्प्रचार से मुकाबला

भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें

सामान्य परिस्थिति में भी जहाँ तक संभव हो कृपया अपने घरों में रहे एवं सुरक्षित रहें। अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएँ एवं किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन से बचा जाए।

सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करें। राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के इस प्रयास में आपका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

 

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026