जोधपुर में जैविक खेती की अपार संभावनाएं

जोधपुर में जैविक खेती की अपार संभावनाएं

  • सरकार को प्रोत्साहन करना होगा
  • कट्स एवं मरुधर गंगा सोसायटी द्वारा मीडिया कार्यशाला आयोजित

जोधपुर, जिले में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं और यहां अभी तक रासायनिक उर्वरकों एवं कीट नाशकों का इतना प्रयोग नहीं हुआ है, परंतु सरकार को भी यहां जैविक खेती को प्रोत्साहन देना होगा। उक्त विचार कट्स एवं मरुधर गंगा सोसायटी द्वारा संचालित प्रो ऑर्गेनिक परियोजना के दौरान आयोजित मीडिया कार्यशाला के दौरान निकल कर आए। कट्स जयपुर के राजदीप पारीक ने बताया की इस मीडिया कार्यशाला का उद्देश्य जैविक खेती के बारे में मीडिया को अवगत करवाना है।

जोधपुर में जैविक खेती की अपार संभावनाएं

उन्होंने बताया कि किसी भी मुद्दे पर जागरूकता लाने के लिए मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और जैविक खेती करने वाले किसानों की कहानियों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने का काम मीडिया करे तो आम किसान जैविक खेती को अपनाएगा। उन्होंने बताया कि खेती में पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है एवं मनुष्य में विभिन्न प्रकार की बीमारियां बढ़ रही है। मरुधर गंगा सोसायटी के भरत कुमार भाटी ने बताया की जिले में जैविक खेती करने वाले किसानों के द्वारा 28 नवंबर रविवार को वेस्ट पटेल नगर उद्यान में जैविक मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जहां पर जैविक सब्जियां, दालें,अनाज एवं अन्य उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

जोधपुर में जैविक खेती की अपार संभावनाएं

उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि आप लोग भी मेले में पधारे और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करें ताकि हमारे किसानों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने बताया कि कट्स एवं मरुधर गंगा सोसायटी के सहयोग से प्रो ऑर्गेनिक परियोजना वर्ष 2017 से जोधपुर जिले में संचालित की जा रही है जिसमें ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम, किसान प्रशिक्षण एवं भ्रमण, जैविक किचन गार्डन, जैविक मेले,आदि गतिविधियों के माध्यम से किसान एवं उपभोक्ता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में 20 से अधिक मीडिया कर्मियों के साथ-साथ सिमरथाराम पथिक, गोपाल सिंह भाटी एवं प्रकाश पनु शामिल हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Similar Posts