बड़े ट्रक चालक का पैर फ्रेक्चर एम्स में भर्ती
जोधपुर, शहर के शताब्दी सर्किल कुड़ी थाना रोड पर बुधवार की शाम को मिनी ट्रक और एक अन्य ट्रक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक चालक का पैर फ्रेक्चर हो गया। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर चणनाराम ने बताया कि सीकर जिले के मांडोली स्थित जीर्णमाता निवासी 38साल का महावीरसिंह पुत्र शेर सिंह मिनी ट्रक से सीमेंट टाइल्स लेकर कांकाणी से कुड़ी की तरफ एक साइट पर आ रहा था। जबकि एक अन्य ट्रक का चालक शेरगढ़ के बेरिया निवासी प्रेमसिंह पुत्र तुलछ सिंह कुड़ी से शताब्दी सर्किल की तरफ जा रहा था। जब ये लोग ट्रकों को लेकर शताब्दी सर्किल-कुड़ी थाना रोड पर पहुंचे तब दोनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए।

मिनी ट्रक का चालक महावीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर दोनों को एम्स अस्पताल लाया गया। मगर महावीर सिंह की मौत हो गई और प्रेमसिंह का पैर फ्रेक्चर होने पर उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को मार्ग से हटाने के बाद थाने लेकर आई। घटना को लेकर अब जांच की जा रही है। शव को लेकर गुरूवार को कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें – फैंसी और किताबों की दुकान में लगी भीषण आग, हजारों का नुकसान
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

