Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की करवड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट में 9 जजों को शपथ

थानाधिकारी बुद्दाराम ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी मेकाराम पुत्र भगवानराम विश्नोई निवासी बासनी डावरा खेडापा फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की थी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डोडा पोस्त की सप्लाई करता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अब तक किन-किन को डोडा पोस्त की सप्लाई कर चुका है और नशीला पदार्थ कहां से लाता था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: