राजस्थान हाईकोर्ट में 9 जजों को शपथ
-दो कपल भी हाईकोर्ट में अब जज
जोधपुर,राजस्थान उच्च न्यायालय में नौ जजों की नियुक्ति एक साथ की गई। उन्हें पद की शपथ भी दिलाई गई। इसमें सबसे बड़ी बात है कि दो कपल जज भी इसमें शामिल हैं। संभवत: देश में यह पहला मौका है जब दो कपल हाईकोर्ट में जज बने हैं। जोधपुर की डॉ. नूपुर भाटी को सोमवार को हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ दिलाई गई। उसके पति जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में जज हैं। जस्टिस महेन्द्र गोयल और उनकी पत्नी जस्टिस शुभा मेहता पहले से ही हाईकोर्ट में नियुक्त हैं।

शुक्रवार को जारी हुआ था नोटिफिकेशन
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय की ओर से 9 जजों की नियुक्ति के बाद सोमवार को जोधपुर हाईकोर्ट में शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर वकील कोटे से 3 और न्यायिक अधिकारी कोटे से 6 जजों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे। इसी के साथ अब हाइकोर्ट में 50 पदों में से 35 जजों के पदों पर नियुक्ति हो गई है।
इसे भी पढ़ें-विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक 20 को
मुख्य न्यायाधीश मित्थल ने दिलाई शपथ
सोमवार को सुबह राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर में नव नियुक्त सभी 9 जजों को मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने शपथ दिलाई। 3 वकील और 6 न्यायिक अधिकारी कोटे से नियुक्ति जजों में वकील कोटे से जयपुर के गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और जोधपुर से डॉ. नुपुर भाटी की नियुक्ति की है,जबकि न्यायिक अधिकारी कोटे से राजेन्द्र प्रकाश सोनी,अशोक कुमार जैन, योगेन्द्र कुमार पुरोहित,भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार की नियुक्ति हुई।
यह भी पढ़िए-7 खेलों का 26 जनवरी से होगा आगाज
35 में से 3 महिला जज
राजस्थान हाईकोर्ट में 35 में से अब 3 महिला जज हो गई हैं। वकील कोटे से नूपुर भाटी की जज के रूप में नियुक्ति के बाद अब महिला जजों की संख्या तीन हो गई है। अब महिला जज के रूप में शुभा मेहता, रेखा बोराणा व नूपुर भाटी सेवाएं दे रही हैं। एक जज कर चुके हैं विधायक खरीद-फरोख्त मामले में पैरवी। हाईकोर्ट में जिन 3 जजों की नियुक्ति वकील कोटे से हुई है, उनमें से गणेश राम मीणा हाईकोर्ट में राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) हैं।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर आएंगी

पुष्प वर्षा से किया पथ संचलन का स्वागत

दो घरों से चोरों ने चुराई नगदी और जेवरात

