प्रियंका बाहेती ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
भाजपा के पक्ष में मांगे वोट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रियंका बाहेती ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क। वार्ड संख्या 12 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बाहेती ने सोमवार सुबह 7 बजे से केशव नगर एवं प्रेम नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया तथा स्वच्छ पेयजल एवं सफाई व्यवस्था सहित मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग रखी। प्रियंका बाहेती ने आश्वस्त किया कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर त्वरित समाधान किया जाएगा और सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
इतिहास संकलन पर मंथन वेबसाइट का लोकार्पण
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल गट्टाणी,गोविंद परिहार,राधेश्याम डागा, अरुण शर्मा,मनोहर लाल लड्ढा,रवि केला,जेठाराम सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
