इतिहास संकलन पर मंथन वेबसाइट का लोकार्पण

दो दिवसीय पुष्करणा ब्राह्मण इतिहास संकलन शिविर सम्पन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इतिहास संकलन पर मंथन वेबसाइट का लोकार्पण। ऐतिहासिक मण्डल नाथ महादेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय पुष्करणा ब्राह्मण इतिहास संकलन शिविर आयोजित हुआ। जिसमें देशभर से आए इतिहासकारों, शोधार्थियों एवं समाज के प्रबुद्धजन ने समाज के इतिहास, गोत्र-प्रवर,कुलदेवियों, वंशावलियों और परंपराओं के दस्तावेजीकरण पर विचार- विमर्श किया।

शिविर के प्रथम दिन वरिष्ठ इतिहासकार महेश आचार्य फलोदी की अध्यक्षता में समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, गोत्र- प्रवर,गोत्र ऋषियों एवं कुल देवियों के मूल स्थानों पर चर्चा हुई। महेश आचार्य, योगेश बोहरा,प्रदीप व्यास एवं गोविंद राज पुरोहित ने कुलदेवियों के मूल स्थानों से संबंधित जानकारी साझा की। जिन खापों एवं देवियों के संबंध में पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं,उनके तथ्य जुटाने का संकल्प लिया गया। दूसरे दिन शिला लेखों,पीएचडी,ऐतिहासिक प्रसंगों,थानवी समाज के इतिहास और वंशावलियों पर शोध प्रस्तुतियां हुईं।

राकेश व्यास ने शिला लेखों के महत्व,डॉ.कीर्ति कल्ला ने अपने शोध एवं प्राचीन शिलालेखों,डॉ. अरुण आचार्य ने अपनी पीएचडी थीसिस तथा राजा दाहिर सेन के इतिहास पर जानकारी दी। ओम थानवी ने थानवीयों के इतिहास, जबकि गांधीनगर से आए अरुण पुरोहित ने वंशावलियों में मौजूद अंतराल को वैज्ञानिक एवं सामाजिक तरीकों से दूर करने पर विचार रखे।

पर्यवेक्षक इकबाल खान ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

ओम श्रीराम एवं रामा किशन ने कर्मकांड संबंधी पुस्तक का परिचय दिया, दिनेश रामदेव ने समाज के लिए समर्पित मोबाइल एप विकसित करने की आवश्यकता बताई। इसके बाद खुले विचार-मंथन सत्र में उपस्थित लोगों ने इतिहास संकलन अभियान को लेकर सुझाव दिए।

शिविर के समापन सत्र में योगेश बोहरा ने पुष्करणा समाज की एकीकृत वेबसाइट pushkarnabandhu. com का पीपीटी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से ऐतिहासिक दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के साथ देश- विदेश में बसे समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ा जा सकेगा।

भविष्य की कार्ययोजना के तहत राम व्यास एवं लक्ष्मीलाल ने आगामी सम्मेलनों की व्यवस्था एवं जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई। मण्डलनाथ महादेव की जयकार के साथ शिविर का समापन हुआ। शिविर में जोधपुर,फलोदी, बीकानेर,उदयपुर,भीनमाल, किशनगढ़,कलबुरगी (कर्नाटक) एवं गांधीनगर से इतिहासकार और समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।

शिविर में एसडी व्यास,पार्थ जगाणी,पवन पुष्करणा, सुनील पणिया,ललित पुरोहित,जितेन्द्र कुमार बोधा,गिरीश बोहरा, विवेकानंद बिस्सा,ऋषिराज व्यास,आनंद व्यास,एसबी मुथा, राधाकिशन व्यास, नवनीत मुथा,राकेश बोहरा,वेदान्त व्यास,निलेश व्यास,मनीष दत्त पुरोहित,दिव्यांशू व्यास, चेतन कुमार वासु एवं राजेश बिस्सा ने भी विचार व्यक्त किए।

Related posts:

भारतीय ज्ञान परम्परा के संवर्धन में संस्कृत की महत्वपूर्ण भूमिका: कुलपति प्रो.शर्मा

September 7, 2026

देचू में एक ही रात में 6 घरों में लाखों की चोरी

September 7, 2026

दो साल से फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

September 7, 2026

एचआईवी लैब टेक्नीशियनों को दिया EID प्रशिक्षण

September 7, 2026

राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी

September 7, 2026

प्रियंका बाहेती ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

September 7, 2026

पर्यवेक्षक इकबाल खान ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

September 7, 2026

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026