छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

  • नगरनिकाय चुनाव- 2026
  • अंतिम प्रशिक्षण के बाद ईवीएम एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए होंगे रवाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की नगर पालिका बालेसर सत्ता,तिंवरी, बिलाड़ा,पीपाड़ शहर,मथानिया एवं भोपालगढ़ में 9 सितंबर को मतदान होगा।

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

इसके लिए नियुक्त मतदान दलों की रवानगी मंगलवार 8 सितंबर को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर से निर्धारित समयानुसार की जाएगी। मतदान दलों को रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ईवीएम,अभिलेख एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर),नगर पालिका चुनाव,जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण के लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नगर निकायवार तीन टेंट निर्धारित किए गए हैं।

संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की टीम द्वारा वार्ड एवं मतदान केन्द्रवार मतदान दलों को निर्धारित बैठक व्यवस्था के अनुसार निर्वाचन सामग्री का2026 वितरण किया जाएगा।

नगर पालिका बिलाड़ा, भोपालगढ़ एवं पीपाड़ शहर के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण प्रातः 7 बजे से होगा तथा इन दलों की रवानगी प्रातः 9 बजे की जाएगी। इसी प्रकार तिंवरी,मथानिया एवं बालेसर सत्ता के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से होगा तथा इनकी रवानगी दोपहर 1 बजे से की जाएगी।

मतदान दलों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों के लिए आवश्यक बैठक,सामग्री वितरण, परिवहन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आरक्षित मतदान दलों के लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में टेंट संख्या 4 में प्रतीक्षा कक्ष निर्धारित किया गया है।

मतदान दलों के मार्गदर्शन एवं सुगमता के लिए परिसर में साइन बोर्ड,बड़े बैनर,फ्लेक्स एवं क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं तथा मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हों।

नगर निगम जोधपुर के मतदान दलों की रवानगी 10 सितंबर को
नगर निगम जोधपुर के लिए नियुक्त मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 10 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर (पुरुष) में प्रातः 8 बजे से होगा तथा मतदान दलों की रवानगी प्रातः 10 बजे से की जाएगी। वार्ड 1 से 100 तक के लिए 10 टेंटों में वार्डवार बैठक एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026