पति व ससुर पर गर्म चिमटे से दागकर प्रताड़ित करने आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पति व ससुर पर गर्म चिमटे से दागकर प्रताड़ित करने आरोप।शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरिया सांसियों की ढाणी में एक महिला को उसके पति और ससुर द्वारा प्रताडि़त कर गर्म चिमटें से दागने का मामला दर्ज हुआ। पीडि़त महिला ने पति और ससुर को नामजद कर केस दर्ज कराया है। घटना 15 जून की है, पुलिस ने जांच आरंभ की है।
एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच को पकड़ा
बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया सांसियों की ढाणी निवासी अंजलि सांसी ने अपने पति अनिल और ससुर खींयाराम पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार गत माह 15 जून को उन लोगों ने मारपीट की और उसे गर्म चिमटें से दाग दिया गया। जिससे वह घायल हो गई। पीडि़ता की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट पर अब बनाड़ पुलिस जांच कर रही है।
