Doordrishti News Logo

एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच को पकड़ा

  • सौ ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग जब्त
  • एएनटीएफ की सूचना पर घर से पकड़ा डोडा पोस्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच को पकड़ा। कमिश्ररेट की प्रतापनगर, बोरानाडा एवं विवेक विहार थाना पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में मादक पदार्थ एमडी ड्रग और डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी है। डोडा पोस्त के दो आरोपियों को जमानत मिल गई।

बोलेरो चालक की लापरवाही से गई युवक की जान

बोरानाडा पुलिस थाने के एसआई चमनाराम ने नारनाडी गांव की सरहद में कराणी झंवर निवासी केनाराम को पकड़ा। उसके पास तलाशी में 103 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। इस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने आदर्श विद्या मंदिर हुडको क्वार्टर के सामने ई सेक्टर से जुरडों की ढाणी आउ निवासी रूघाराम को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग जब्त किया। उसके साथ में एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।

इधर विवेक विहार थाना प्रभारी एसआई सरोजलता के अनुसार एएनटीएफ की सूचना पर विवेक विहार के बी सेक्टर में दो घरों में रेड दी गई। एक घर में रहने वाले विशनाराम के यहां से 520 ग्राम और दूसरे घर में अशोक के यहां से 694 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपयिों को बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई।

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026