Doordrishti News Logo

ट्रेलर से 100 सीमेंट बैग चोरी

  • चालक व मजदूरों की मिलीभगत का आरोप
  • शताब्दी सर्कल के पास खड़ा था ट्रेलर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेलर से 100 सीमेंट बैग चोरी।शहर के शताब्दी सर्किल के पास में खड़े एक ट्रेलर से 100 सीमेंट के बैग चोरी हो गए। कंपनी मैनेजर ने ट्रक चालक और कुछ मजदूरों पर मिलीभगत कर सीमेंट के बैग चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। कुड़ी भगतासनी पुलिस इस बारे में अब जांच कर रही है।

एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच को पकड़ा

कुड़ी भगतासनी सेक्टर-8 निवासी श्रवणराम विश्नोई पुत्र सुमेरराम श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट में मैनेजर है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी का ट्रेलर 4 जुलाई को सिरोही स्थित जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट से 840 बैग सीमेंट भरकर जोधपुर पहुंचा था। रात में पार्टी ने माल खाली करने से मना करने पर चालक ट्रेलर को शताब्दी सर्कल स्थित कंपनी के पुराने कार्यालय के पास खड़ा कर वहीं सो गया।

अगले दिन 5 जुलाई को ट्रेलर व्यास अस्पताल कुड़ी में सीमेंट खाली करने पहुंचा तो गिनती के दौरान करीब 100 सीमेंट के बैग कम पाए गए। मैनेजर का आरोप है कि ट्रक चालक रमेश निवासी डोली की मिलीभगत से मजदूरों ने करीब 100 सीमेंट के बैग चोरी कर लिए। मामले की जांच एएसआई हनुमान राम कर रहे है। सीसीटीवी फुुटेज से घटनाक्रम को देखा जा रहा है। फिलहाल नामजद के खिलाफ पड़ताल जारी है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026