Doordrishti News Logo

होटल में घुसकर मारपीट,तोड़फ़ोड़ और लूटपाट

जोधपुर, शहर के पाली रोड पर एक होटल में तोडफ़ोड़ करने, मारपीट और लूटपाट करने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में होटल संचालिका से बदसलूकी किए जाने के साथ गल्ले से छह हजार रुपए भी लूट लिए गए। पीडि़त होटल संचालिका की तरफ से इस बारे में विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि घटना में राइकाबाग बैंक कॉलोनी में रहने वाली अंजू त्रिवेदी पत्नी अजय त्रिवेदी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि पाली रोड पर वह अपनी एक होटल खम्मा घणी का संचालन कर रही है। 17 मार्च की रात को तीन चार युवक युवतियां आए और मारपीट करने लगे। तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ गल्ले से छह हजार रुपए लूट कर ले गए।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट लिपिक परीक्षा देने आई महिला का बैग चोरी

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज करते हुए सोमवार को चार अभियुक्तों नागौर के झाड़ीसरा निवासी सोहनराम जाट,बनाड़ के जाजीवाल गोदारा निवासी श्रवणराम जाट,यहीं की वर्षा एवं अहमदपुरा खिंवसर नागौर की रीतु को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम में एसआई प्रोबेशनर शिमला,एएसआई भगाराम, हैडकांस्टेबल दोलाराम,हरीराम, कांंस्टेबल जितेंद्र सिंह,नौरताराम एवं गोविंद शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026