Doordrishti News Logo

हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस का भटकल स्टेशन पर ठहराव

जोधपुर,रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयम्बटूर- हिसार ट्रेन का 2 अप्रैल से भटकल स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 22475, हिसार-कोयम्बटूर एक्सप्रेस जो 7 जून तक हिसार से प्रस्थान करेगी (नॉन मानसून समय-सारणी) वह भटकल स्टेशन पर 03.00 बजे आगमन एवं 03.02 बजे प्रस्थान करेगी एवं जो 10 जून से हिसार से प्रस्थान करेगी (मानसून समय-सारणी) वह भटकल स्टेशन पर 04.40 बजे आगमन एवं 04.42 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें- 100 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ी इलेक्ट्रिक स्पेशल

इसी प्रकार गाडी संख्या 22476, कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस जो 7 जून तक कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी (नॉन मानसून समय-सारणी) वह भटकल स्टेशन पर 00.24 बजे आगमन एवं 00.26 बजे प्रस्थान करेगी एवं जो 10 जून से कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी (मानसून समय-सारणी) वह भटकल स्टेशन पर 23.12 बजे आगमन व 23.14 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढाया भी जा सकता है।

ये भी पढ़ें- भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का रानी व जवाई बांध स्टेशनों पर ठहराव

टर्मिनस-बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन में विस्तार

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनस-बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 09037/ 09038, बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से 2 से 30 जून तक एवं बाड़मेर से 3 जून से 1 जुलाई तक विस्तार किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026