आसमां पर छाए बादल,आंधी बारिश के आसार
विक्षोभ का दिखा असर
जोधपुर,प्रदेश में आज से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया है। मारवाड़ में भी सुबह से ही बादलों की आवक बनी है। आसमां में बादल छाने के साथ धूप छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में बादल,आंधी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस बार यह छठा विक्षोभ बना है। जोधपुर संभाग में तेज बारिश और गर्जना की संभावना है। प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वप्रेरणा से लिया प्रसंज्ञान,प्रकरण दर्ज
जोधपुर और आसपास के इलाके में आज सुबह से ही बादलों की आवक बनी हुई है। बादलों से धूप छांव की स्थिति बनी है। बादलों की ओट में सूर्यदेव के जाने से मौसम भी खुशनुमा प्रतीत होता रहा। मौसम विभाग की तरफ से दो दिन पहले छठा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई थी। जिसका असर 31 मार्च तक बना रहेगा। इसके चलते प्रदेश भर में आंधी,बारिश एवं ओलावृष्टि हो सकती है। किसानों के लिए विक्षोभ के असर से होने वाली बारिश ओलावृष्टि पर चिंंता जताई गई है।
मौसम विभाग ने 30 मार्च तक जोधपुर संभाग पर आंधी बारिश की संभावना व्यक्त की है। जोधपुर, जैसलमेर में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। फिलहाल आसमां में बादल छाए होने के साथ धूप छांव का खेल चल रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

