Doordrishti News Logo

कई घरों को पहुंचा नुकसान

जोधपुर, जिले के बालेसर स्थित कुंईइंदा गांव में देर रात लोगों के घरों मे करंट दौड़ गया। हादसे में एक युवक की करंट से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को आज सुबह बालेसर चिकित्सालय भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपा गया। इसके लिए डिस्कॉम की लापरवाही सामने आ रही है। आज सुबह घटना की जानकारी पर डिस्कॉम के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बालेसर के कुई इंदा गांव में रात तकरीबन 12 बजे हवा के साथ हल्की बारिश हो रही थी। बारिश के बीच कुई इंदा गांव के कुछ घरों में यकायक हाई वोल्टेज करंट शुरू हो गया। कई घरों में उपकरण व वायरिंग जलने लग गई। कुई इंदा निवासी 35 साल का जितेन्द्र सिंह यकायक नींद से उठा और उसका हाथ एक उपकरण पर गिरा और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट से बचाव के लिए वह काफी चिल्लाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। कई घरों में करंट प्रवाहित होने से गांव में लोगबाग घरों से बाहर निकल कर आ गए। इस पर बाद में बिजली विभाग को कॉल कर लाइट बंद करवाई गई। इधर सूचना पर बालेसर पुलिस वहां पहुंची। क्षेत्रवासी डिस्कॉम से मुआवजे की मांग करने लगे।

ये भी पढ़े – कबाड़ दुकान में दुकानदार की मौत का मामला: कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, आग लगाने का संदेह

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Click image 👆

 

 

 

 

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026