Doordrishti News Logo
  • रीट भर्ती 2016 प्रतीक्षा सूची मामला
  • नॉन टीएसपी के बाद टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को भी राहत

जोधपुर,  राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर ने सोमवार को जिलेश कलाल बनाम राजस्थान सरकार मामले को निस्तारित करते हुए अहम आदेश दिया है। जस्टिस दिनेश मेहता की अदालत ने रीट भर्ती 2016 में टीएसपी क्षेत्र में विज्ञान-गणित विषय के अभ्यर्थी जिलेश कलाल की ओर से रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूचि की मार्फत भरने संबंधी याचिका को स्वीकार करते हुए निदेशालय प्राशि बीकानेर को प्रतीक्षा सूची जारी करने का आदेश पारित किया है।

याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट सुशील बिश्नोई ने न्यायालय को बताया कि टीएसपी क्षेत्र में विज्ञान गणित के विज्ञापित 760 पदों में से करीब 340 पद आज तक भी रिक्त पड़े हैं। जबकि दूसरी तरफ निदेशालय की ओर से नॉन टीएसपी के रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूचि की मार्फत भरने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। न्यायालय ने प्रकरण को नॉन टीएसपी मामले में उर्मिला देवी व अन्य के संबंध में पारित निर्णय से कवर मानते हुए टीएसपी के विज्ञान-गणित विषय में रिक्त पदों को भी प्रतीक्षा सूचि से भरने का आदेश दिया।

प्रदेश के बेरोजगारों के लिए प्रयासरत चूरू निवासी वेदपाल धानोठी के मुताबिक वर्तमान में नॉन टीएसपी के अंग्रेजी व विज्ञान-गणित के करीब डेढ़ हजार टीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया सरकार ने शुरू की हुई है। लेकिन टीएसपी के सैकड़ों रिक्त पदों पर अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। उक्त निर्णय के बाद टीएसपी क्षेत्र के बेरोजगारों को भी राहत मिली है और उक्त भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026