गर्मी और उमस का कहर जारी

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान में पिछले करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी है। यहां भीषण गर्मी और उमस ने लोगों के पसीना निकाल दिया। यहां दिनभर तपिश भरा मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी।

सूर्यनगरी में गुरुवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी होने के कारण उमस थी जो दिन में बढ़ गई। इससे लोगों की हालत खराब रही। दिन चढऩे के साथ तेज धूप निकल आई। इससे वातावरण में गर्मी बढ़ गई।

शहरवासी दिनभर गर्मी से हलकान रहे। यहां करीब पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। सूर्यदेव रोजाना अपने तेवर तीखे कर रहे है। तेज गर्मी के कारण लोग बेहाल हो रहे हैं। जोधपुर के साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों का दिन का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।

ये भी पढ़े – जरूरतमंदों को बसेटा समाज ने राशन सामग्री किट का किया वितरण

Similar Posts