डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त
जोधपुर/गुवाहाटी(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त।
राजस्थान की प्रख्यात समाजसेविका डॉ. सरस्वती गौड़ को अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। घोषणा फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं उद्यमी रतन शर्मा ने गुवाहाटी में आयोजित अभिनंदन समारोह में की।
युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर
रतन शर्मा ने कहा कि सामाजिक-आध्यात्मिक क्षेत्र में डॉ.गौड़ का दीर्घ अनुभव और मातृशक्ति को संगठित करने की क्षमता फाउंडेशन को मजबूती देगी। संगठन का उद्देश्य गांव से राष्ट्रीय स्तर तक ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में जोड़ना और शिक्षा, कौशल विकास व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम करना है।
नई जिम्मेदारी पर डॉ. गौड़ ने कहा कि यह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी है और वे संगठन को जिले से राष्ट्रीय स्तर तक संगठित करने के लिए निष्ठा से कार्य करेंगी। समारोह में राष्ट्रीय संयोजक चंद्रप्रकाश शर्मा, राजकुमार तिवाड़ी, स्वाति भातरा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।
