Doordrishti News Logo

सुशासन की दिशा में जिला कलेक्टर के नवाचार के तहत दूसरी ई चौपाल आयोजित

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीडियो कांफ्रेस के द्वारा जिले की फलौदी उपखण्ड के खींचन गांव के लोगों के साथ ई-चौपाल से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने जनता के कार्यो से जुड़े डिमांड नोट शीघ्र ही जिला स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन देना है। इसी उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन ने यह नवाचार किया है, ताकि लोगों को कार्यो व समस्याओं के लिए जिला स्तर पर नहीं आना पड़े। हमारा प्रयास है कि इस नई व्यवस्था के माध्यम से हम नियमित रूप से गांव ढाणी में बैठे लोगो से संवाद कर सभी समस्याओं से रूबरू हो सकें। उन्होंने कहा कि समस्त उपखण्ड, पंचायत व ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण के साथ ही सामाजिक विकास की महत्ता देते हुए कार्य करें। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड वैक्सीनेशन के प्रति भी आमजन को जागरूक करें।
ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं को मिले पूर्ण लाभ
जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्रामवासी राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ लें। राज्य सरकार ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने व विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ही इन कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रारंभ किया है ऐसे में किसी भी व्यक्ति का लाभ से वंचित रहना योजनाओं की शत प्रतिशत सफलता में बाधा है। उन्होंने कहा कि लोगों की निःशुल्क व त्वरित समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने 181 केन्द्रीकृत हैल्पलाईन की सुविधा संचालित कर रखी है। किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग इस पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। हमारा पूर्ण प्रयास है कि निश्चित समयावधि में समस्याओं का समाधान हो।
कुरंजा पक्षी के संरक्षण संबंधी प्रकरणों पर भी हुई सुनवाई
जिला कलेक्टर ने ई चौपाल के दौरान ग्रामीणों की सड़क, पानी, विद्युत आदि की व्यवस्थाओं सहित सभी प्रकरणों को धैयपूर्वक सुना व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उप सरपंच गोपाल कटारिया ने विद्यालय में खाली पड़े व्याख्याता के पदों को भरने, ओमप्रकाश ने आवासीय भूखण्डों की निलामी के संबंध में, समाजसेवी सेवाराम ने कुरंजा पक्षी के लिए बर्ड रेस्क्यू सेन्टर खोलने, बर्ड एम्बुलेंस की सुविधा एवं कुरंजा रिजर्व कन्वरजेशन, श्रवण ने हेल्प एण्ड वेलनेस सेंटर खोलने की मांग की। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ई चौपाल में राजस्व संबंधी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग संबंधित समस्याओं तथा विभागीय परियोजनाओं संबंधी समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रथम एमएल नेहरा, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, महिपाल भारद्वाज सहित समस्त विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026