जोधपुर, ग्रहों के राजा सूर्यदेव मंगलवार को चंद्र के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर गए। इसके साथ ही आज से नौतपा शुरू हो गया है। अब नौ दिन तक गर्मी का सितम कहर ढा सकता है। सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के समय गर्मी चरम पर रहती है। ऐसा ज्योतिषियों द्वारा बताया गया है। 2 जून तक सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में चलायमान रहेंगे। इसके बाद आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इन नौ दिनों में तेज गर्मी का भीषण लू का भी आभास हो सकता है। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी संभव है। नौतपा में सूर्य की तेज किरणें धरती पर पड़ती हैं।
शहर में आज नौतपा का असर देखा गया। दोपहर में भीषण गर्मी का आभास हुआ। तापमान भी 40 पार हो गया। हालांकि आसमां में हलके बादल छाए हुए हैं। सूर्यदेव भी बादलों की कुछ ओट में नजर आए। ताउते तूफाहन और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से ही सोमवार को गर्मी का सितम शुरू होने लग गया था। आज तेज गर्मी से आमजन को पसीने भी छूटने लगे।
ये भी पढ़े :- संभागीय आयुक्त ने कौशल विकास केंद्र में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया अवलोकन
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

