शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
जोधपुर,शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत।कमिश्ररे के मथानिया थाना क्षेत्र में मालूंगा गांव में एक व्यक्ति की शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें – राजस्थान के पत्थर से वृन्दावन में आकार ले रहा चित्रगुप्त मन्दिर
बाद में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में नागौर के भावण्डा के शिल गांव निवासी सुरेन्द्र पुत्र मालमराम नट ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर की रात्रि के समय उसके भाई मनोहर नट की शराब सेवन से अचानक तबीयत बिगड़ गई।
तब परिजन उसे मथानिया चिकित्सालय लेकर गए। मगर वह बच नहीं पाया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

